13 मई को आसनसोल लोकसभा केंद्र में मतदान को लेकर पश्चिम वर्धमान जिला प्रशासन मुस्तैद:
1 min read
आसनसोल :मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की तरफ से आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया और देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी 13 मई को आसनसोल में चुनाव कराया जाएगा इसे लेकर आज पश्चिम वर्धमान जिला शासक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एस पोन्नाबलम ने एडीडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में 1 प्रेस मीट की उन्होंने बताया कि पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं और इसे लेकर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां कर ली गई है उन्होंने कहा कि जिला शासक कार्यालय में 24 घंटे का कंट्रोल रूम भी सक्रिय हो गया है जिला शासक ने कहा कि 13 मई को आसनसोल में होने वाले चुनाव के लिए 18 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा लिए जाएंगे 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी 29 तारीख तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं 13 में को मतदान और 4 जून को पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी मतगणना होगी उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इस इलाके के सभी राजनीतिक दलों के साथ एक बैठक की जाएगी और इन सब बातों की जानकारी आधिकारिक रूप से राजनीतिक दलों को दे दी जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाएगा और कहीं पर भी अगर इस आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही सरकारी स्थान से विज्ञापन हटाने का काम भी शुरू हो चुका है और निजी जगह पर बिना अनुमति के अगर किसी ने विज्ञापन लगाया तो उसके खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि जिले में मतदाता परिचय पत्र बनाने का काम पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी अगर नए मतदाता आवेदन करना चाहते हैं तो नामांकन के अंतिम दिन तक वह आवेदन कर सकते हैं उन्होंने बताया आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में आसनसोल उत्तर कुल्टी तथा आसनसोल दक्षिण के लिए डीसीआरसी बनाया गया है जमुरिया और बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के लिए आसनसोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में डीसीआरसी बनाया गया है एसकेएस पब्लिक स्कूल में रानीगंज और पांडवेश्वर के लिए दुर्गापुर वूमेन्स कॉलेज में डीसीआरसी होगा। आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में आसनसोल लोकसभा सीट के लिए मतगणना होगी












