जमुड़िया की पूर्व विधायक जहांआरा खान होंगी आसनसोल लोकसभा केंद्र से वामफ्रंट की प्रत्याशी:
1 min read
आसनसोल :आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तरफ से सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं आपको बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी है वही भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पहले पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन पवन सिंह द्वारा अपना नाम वापस लेने के उपरांत अभी तक भाजपा द्वारा किसी नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है आज वाम फ्रंट द्वारा आसनसोल लोकसभा सीट से उनके प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई यहां से जमुड़िया की पूर्व विधायक जहांआरा खान चुनाव लड़ेंगी आपको बता दें कि जहांआरा खान जमुरिया की विधायक रह चुकी हैं और उनकी पहचान एक जुझारू नेत्री के रूप में है एक तरफ जहां आसनसोल लोकसभा केंद्र में टीएमसी और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद है वही जहांआरा खान के नाम की घोषणा से लेफ्ट फ्रंट भी मुकाबले में लौटता नजर आ रहा है जहां शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आज भी बाहरी होने के आरोप लगाते रहे हैं वहीं भाजपा की तरफ से भी पवन सिंह को चुनावी मैदान में खड़ा करके भाजपा ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि उनकी भी मंशा आसनसोल से किसी बाहर के व्यक्ति को यहां से चुनाव लड़वाने की है ऐसे में जहांआरा खान के नाम की घोषणा निश्चित रूप से एक ऐसा कदम है जिससे लेफ्ट फ्रंट द्वारा स्थानीय मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि लेफ्ट फ्रंट ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक शक्ति है जो यहां के लोगों की परेशानियों को सही मायने में समझती है और यही वजह है कि उन्होंने जमुड़िया की जुझारू नेत्री जहांआरा खान को आसनसोल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि कभी लेफ्ट फ्रंट का गढ़ कहलाने वाले आसनसोल संसदीय क्षेत्र में क्या जहांआरा खान के जरिए लेफ्ट फ्रंट एक बार फिर अपनी खोई जमीन वापस पा सकती है












