रमजान के पवित्र महीने में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:
1 min read
आसनसोल :रमजान के पवित्र महीने में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की इस बारे में आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद एस एम मुस्तफा ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में पानी की किल्लत से कई इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन क्योंकि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है ऐसे में मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज इस मुद्दे को लेकर लोगों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की विधान उपाध्याय ने उनकी बातों को सुना और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा पार्षद ने कहा कि डिहिका में समस्या की वजह से पानी की किल्लत हो रही है ऐसा नहीं है कि सिर्फ मुस्लिम बहुल इलाके में पानी की किल्लत है और भी इलाकों में पानी की समस्या है लेकिन उम्मीद है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा












