आशीष घोष स्मृति फाउंडेशन की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read


आसनसोल :आज आशीष घोष स्मृति फाउंडेशन की तरफ से हाटन रोड इलाके में उदयन क्लब के पास एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर से तकरीबन 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया यहां आसनसोल के पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता और आशीष घोष स्मृति फाउंडेशन की तरफ से जो यह आयोजन किया गया है वह सराहनीय है वहीं इस मौके पर मौजूद रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज इस फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से महान कोई दान नहीं होता और रक्त की कोई जाति नहीं होती धर्म नहीं होता रक्त की एक बूंद किसी मरते इंसान को जिंदगी दे सकती है वही दिवंगत आशीष घोष के बेटे इंद्रनील घोष ने बताया कि उनके पिता हमेशा समाज सेवा मुलक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे इसलिए आज उनकी याद में पहली बार इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि आने वाले समय में इस तरह के और आयोजन करें और विभिन्न तरह के सामाजिक कार्यों को अंजाम दें ।












