काली पहाड़ी इलाके में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में दहशत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में नोनिया नदी पर ब्रिज के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई आज सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर इस व्यक्ति की लाश पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए लेकिन किसी को भी उस व्यक्ति के परिचय के बारे में पता नहीं था। लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता थी की आंखिर यह किसकी लाश है लोगों का अनुमान है कि इस व्यक्ति की हत्या करके यहां फेंक दिया गया होगा या यह किसी दुर्घटना का शिकार हुआ होगा क्योंकि लाश को देखकर लग रहा था कि उस व्यक्ति की मौत कुछ दिनों पहले हुई थी इस घटना से इलाके में आतंक पसर गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया












