बेलियाबथान में भु धसान से स्थानीय लोगों में आतंक
1 min readभु धसान कोयलांचल का सबसे बड़ा अभिशाप बन चुका है । आए दिन किसी ना किसी जगह से भु धसान की खबरें आती रहतीं हैं । जेके नगर के नीकट बेलियाबथान के पास ऐसी ही एक घटना घटी । रविवार को बेलियाबथान में सड़क धस गई । आसपास की विशाल भूमि और क्षेत्रों में दरारें आ गईं जिससे बेलियाबथन गांव दुसरे इलाकों से कट गया । फिलहाल चार पहिया वाहन इस सड़क पर नहीं चल सकते । यहां तक कि एंबुलेंस का परिचालन भी बंद है। .बेलियाबथन आदिवासी क्षेत्र के निवासी घटना से आक्रोशित और सहमे हुए हैं। दो माह पूर्व हुए भूस्खलन से इस सड़क में एक छोटा सा गड्ढा बन गया था। भूस्खलन स्थल को समय पर नहीं भरने के कारण बगल की सड़क अचानक फट गई। .घटना की सूचना ईसीएल सातग्राम इलाके में दी गई। गांव के पास ही जेके नगर कोलियरी है।













