सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से बांटे गए राशन
1 min readकहते हैं भुखे को खाना खिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता । बर्नपुर की सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से आज ऐसी ही एक पहल की गई। आज बर्नपुर के साउथ रोड इलाके में हमारा संकल्प के सदस्यों ने 125 जरुरतमंदों में राशन कीट बांटे । सिर्फ बर्नपुर ही नहीं शालडांगा बनगांव आदि गांवों के लोगों को भी 25 किलो चावल दस किलो आटा दो किलो दाल और दो किलो सोयाबिन बांटे गए । संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि विभिन्न इलाकों में घुम घुमकर लोगों के बारे जानकारी हासिल करने के बाद ही इनके नामों का पंजीकरण कर इनको यह चीजें दी गईं । इस मौके पर उद्योगपति पवन गुटगुटिया रानीगंज चेंबर आफ कामर्स के सचिव अरुण भरतिया सहित संस्था के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे ।














