पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान होंगे लोकसभा चुनाव में बहरामपुर सीट से टीएमसी प्रत्याशी:
1 min read
कोलकाता :आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की तरफ से जन गर्जन सभा का आयोजन किया गया यहां पर आशा के अनुरूप ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा पर करारा प्रहार किया और कहा कि भाजपा द्वारा बंगाल के लोगों को आर्थिक रूप से वंचित किया जा रहा है और वह सिर्फ इसलिए क्योंकि बंगाल में भाजपा राजनीतिक रूप से अपनी जमीन तलाशने में असफल रही है बंगाल के लोगों ने हमेशा भाजपा को परास्त किया है इस वजह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बंगाल के लोगों को आर्थिक रूप से परेशान करने पर तुली हुई है आज के सभा में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों का जैसे सैलाब आया हुआ था आज के सभा से ही आधिकारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस द्वारा बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए 42 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई जैसे कि पहले ही घोषणा की गई थी आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के प्रत्याशी होंगे लेकिन कुछ केदो पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा चौंकाने वाले नाम की घोषणा की गई है इनमें बहरामपुर से पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम है वही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा द्वारा तमलुक से पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली को खड़ा किया जा सकता है आज तमलुक से तृणमूल कांग्रेस द्वारा युवा नेता देवांशु भट्टाचार्य के नाम की घोषणा की गई आपको बता दें की 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले देवांशु भट्टाचार्य ने खेला होबे का नारा दिया था जो बाद में काफी लोकप्रिय हुआ और आज सिर्फ बंगाल ही नहीं अन्य राज्यों में भी राजनीति से जुड़े लोग इस नारे का इस्तेमाल करते हैं












