टीएमसी की जन गर्जन जनसभा में शामिल होने आसनसोल से बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता हुए आसनसोल स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना:
1 min read
कोलकाता :आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में टीएमसी की तरफ से जन गर्जन सभा का आयोजन किया गया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और युवा नेता अभिषेक बैनर्जी के आह्वान पर जन गर्जन सभा का आयोजन किया गया है। टीएमसी नेतृत्व का कहना है कि इस सभा का मकसद केंद्र सरकार द्वारा राज्य के मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं का पैसा अवैध रूप से रोके जाने का विरोध करना है। इसी सभा में शिरकत करने आज आसनसोल से भी बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना हुए। आज सुबह से ही आसनसोल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जो कि ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हो गए। उन्होंने हाथों में जन गर्जन सभा के बैनर पोस्टर थाम रखे थे। इसके साथ ही टीएमसी कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाते रहे। इनका कहना था कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार राज्य में राजनीतिक रूप से परास्त होने के बाद राज्य की जनता को आर्थिक रूप से वंचित कर रही है उसका जवाब आसनसोल की जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को जरूर देगी












