shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

उधार के पैसे वापस मांगने को लेकर दो महिलाएं बैठीं धरने पर:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में एक घर के सामने गुरप्रीत कौर और मीनाक्षी मेहता नामक दो महिलाएं धरने पर बैठ गईं गुरप्रीत ए कार और मीनाक्षी मेहता का आरोप है कि मुंबई मोटर के मालिक प्रमोद सारा उर्फ राजू सापुरा की पत्नी नीलम सापरा ने 2021 में इन दो महिलाओं से 40 लाख रुपए दिए थे इन महिलाओं का आरोप है कि अब जब की वह नीलम सापरा से अपने पैसे वापस मांग रही है तो वह पैसे देने से साफ इनकार कर रही हैं यहां तक की नीलम सापरा का यह कहना है कि वह पैसे नहीं देंगे गुरप्रीत कौर तथा मीनाक्षी मेहता जो चाहे कर ले गुरप्रीत कौर का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत का पैसा नीलम सापरा को दिया था और वह अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा इस तरह से डूबने नहीं देंगी उन्होंने बताया कि जब वह वह नीलम सापरा से अपना पैसा वापस मांगने गई तो नीलम ने उनको बताया कि वह पैसे नहीं देंगे वह जो चाहे कर ले इसे लेकर नीलम के साथ उनकी काफी बहस भी हुई आखिरकार नीलम उन दोनों महिलाओं को उषा ग्राम इलाके में किसी सुमन अग्रवाल के पास ले गई और उन्होंने स्टांप पेपर पर लिख कर दिया कि नीलम सपरा ने मीनाक्षी मेहता और गुरप्रीत कौर से 10-10 लाख लेकर सुमन अग्रवाल को दिया है और सुमन अग्रवाल तथा नीलम सापरा मिलकर वह पैसा लौटा देंगे जब इन दोनों महिलाओं ने बताया कि कुल पैसा 40 लख रुपए है तब सुमन अग्रवाल ने लिखित में स्वीकार किया कि नीलम सापरा ने यह पैसा मीनाक्षी मेहता और गुरप्रीत कौर से लेकर उन्हें दिया है और वह दोनों इस लौटांएंगे लेकिन पौने दो साल हो गए अभी तक उन दोनों को सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही वापस मिले हैं अभी भी 38 लाख 50 हजार रुपए बाकी है गुरप्रीत कौर ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनकी कमाई का पैसा उनको वापस मिले उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ वह दो ही नहीं नीलम सापरा ने अन्य महिलाओं को भी इस तरह से चूना लगाया है आसनसोल में तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए उन्होंने लोगों से ठगे हैं उसने बताया कि सुनने में आ रहा है कि सुमन अग्रवाल फरार हैं वही मीनाक्षी मेहता ने भी कहा कि उन्होंने गुरप्रीत कौर के साथ मिलकर नीलम सापरा को 40 लख रुपए दिए हैं उसमें से सिर्फ डेढ़ लाख रुपए ही उनको वापस मिले हैं और वह चाहते हैं कि उन्हें उनकी कमाई का पैसा वापस मिले ।

इस बारे में नीलम सापरा के पति प्रमोद सापरा ने बताया कि उनको नहीं पता कि वह दो महिलाएं उनके घर के सामने क्यों धरने पर बैठ गई हैं और प्रमोद का साफ कहना था कि इस पूरे घटनाक्रम के साथ उनकी बीवी नीलम का कोई लेना-देना नहीं है दस्तावेजों पर सुमन अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं यह मामला सुमन अग्रवाल और उन दो महिलाओं के बीच है जब उनसे पूछा गया कि वह दो महिलाएं उनके घर के सामने धरने पर क्यों बैठी हैं तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब उनके पास नहीं है इसका जवाब तो वह दो महिलाएं ही दे सकती हैं यह लोकतंत्र हैं कोई कुछ भी कह सकता है कोई भी विरोध प्रदर्शन कर सकता है लेकिन सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता आप के समर्थन में पुख्ता सबूत भी जरूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page