राधा नगर रेल गेट बर्नपुर खटाल के श्री श्री 108 कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया:
1 min read

आसनसोल :राधा नगर रेल गेट बर्नपुर खटाल के श्री श्री 108 कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर में शिवरात्रि का अवसर पर तीन दिवसीय भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में तृणमूल के पूर्व पार्षद सह समाज सेवी रोहित नोनिया
उपस्थित हुए जिसे समिति के सचिव दिनेश यादव द्वारा अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर उन्हे सम्मानित किया गया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि कामेश्वरनाथ मंदिर मैं महाशिवरात्रि के अवसर भक्ती कार्यकर्म का आयोजन किया जा गया है। कार्यक्रम तीन दिवसीय रहेगा शुक्रवार की रात्रि माता पार्वती और बाबा शिव का पूजा अरचनाकार विधिवत पूजा के साथ शादी की जाएगी साथ बारात निकला जाएगा। वही अखंड हरी कीर्तन का आयोजनभी किया गया है। वही समापन नर नारायण भोजन के साथ किया जाएगा।
वही श्री नोनियाने कहा कि बाबा के मंदिर में आकर वह अपने आप को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने समिति के सदसयो को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा की वह उनके काफी कृतज्ञ है। साथ उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम में उनकी और से हर समर्थ सहयोग किया जाएगा।
मौके पर विनोद साव, सरवन नोनिया, राजा मंडल, धर्मेंद्र मण्डल , सहित समिति से बबलू यादव ,अरविंद यादव, मनोहर यादव, मोहन दुबे दिलीप यादव, रामसरूप यादव, पूरन यादव और सुजीत यादव सहित काफी संख्या में समिती के लोग उपस्थित रहे ।












