shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आसनसोल रेलवे डिविजन द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज आसनसोल रेल मंडल की तरफ से भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल रेल मंडल के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे यहां पर आसनसोल रेल मंडल की महिला कर्मचारियों की उपस्थिति काफी संख्या में थी इस मौके पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान तो हर एक दिन होना चाहिए लेकिन आज का दिन बेहद खास है आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है आसनसोल रेलवे डिवीजन की तरफ से पिछले 7 दिनों से इसे मनाया जा रहा है आसनसोल रेलवे डिवीजन में जो कर्मचारी हैं उनकी घर की महिलाओं के साथ बातचीत की जा रही है उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है खास करके आसनसोल रेलवे डिवीजन में जो महिला कर्मचारियां हैं उनकी बातों को सुना जा रहा है उनको क्या दिक्कतें पेश आ रही है इस बारे में उनसे जानकारी ली जा रही है उन्होंने बताया कि इन चर्चाओं में जो एक बात उभर कर सामने आई वह है महिलाओं के लिए बाथरुम और सुरक्षा बेहद जरूरी है उन्होंने बताया कि बाथरूम की समस्या काफी हद तक दूर कर दी गई है अगले करीब 3 महीने में यह समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी एक और जो समस्या है वह है महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में आते हुए सुरक्षा की समस्या इसके लिए भी बहुत जल्द नाइट पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाएगी जिससे कि महिलाएं सुरक्षित रूप से ड्यूटी पर आ सके इसे भी तकरीबन 1 महीने के अंदर दूर कर दिया जाएगा इसके अलावा जो महिलाएं ड्यूटी करने आती हैं उनमें से बहुत सी महिलाओं के छोटे-छोटे बच्चे हैं उन बच्चों को सुरक्षित रूप से रखने के लिए पहले एक क्रेश चलता था जो कि बंद हो चुका है उसे भी फिर से खोलने की कवायद की जा रही है जो की बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page