shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा के बाजार पार्टी कार्यालय में किया गया संवाददाता सम्मेलन स्थानीय समर्पित भाजपा कार्यकर्ता को आसनसोल से टिकट देने का शीर्ष नेतृत्व से किया गया अनुरोध:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र में भाजपा की तरफ से भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारण दिखाते हुए अपना नाम प्रत्याशी पद से वापस ले लिया इसके बाद आसनसोल में भाजपा के प्रत्याशी पद को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं आज आसनसोल के जीटी रोड किनारे स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट की गई यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेशनल कमेटी सदस्य शंकर चौधरी राज्य कमेटी सदस्य विवेकानंद भट्टाचार्य जिला कमेटी सदस्य स्वपन राय पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर शंकर चौधरी ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनी थी तब लगा था कि क्योंकि एक महिला राज्य की मुख्यमंत्री बनी है इसलिए यहां पर कम से कम महिलाएं सुरक्षित रहेंगी लेकिन जिस तरह से यहां पर संदेश खाली जैसी घटनाएं घटी हैं उससे लोगों का यह भ्रम टूट गया इसके अलावा ममता बनर्जी के शासनकाल में पूरे पश्चिम बंगाल में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार भी हुआ है इसे देखते हुए भाजपा की तरफ से लगातार आंदोलन भी किया जा रहा है अगर आसनसोल की बात करें तो आसनसोल में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिली थी और यह इसलिए मिली थी क्योंकि यहां के समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया था उन पर झूठे मामले किए गए थे उन्हें जेल में डाला गया था उन पर अत्याचार किए गए थे उनके घर जला दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने मैदान नहीं छोड़ा और दो बार इस सीट को जीतकर नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप प्रदान किया अब देखा गया कि इस बार पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई लेकिन पवन सिंह ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से अपना नाम वापस ले लिया अब आसनसोल लोकसभा केंद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं कि यह इच्छा है की आला कमान आसनसोल के किसी स्थानीय समर्पित भाजपा कार्यकर्ता को ही यहां से टिकट प्रदान करें शंकर चौधरी ने कहा कि जो लोग अन्य पार्टियों से भाजपा में आते हैं या बाबुल सुप्रियो और पवन सिंह जैसे सेलिब्रिटी आते हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण चुनाव जीतते हैं फिर या तो वह अन्य पार्टी में चले जाते हैं या पार्टी के लिए वह काम नहीं करते जो उन्हें करना चाहिए इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं कि यह इच्छा है कि इस बार आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा के ही किसी समर्पित कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए जो 30 वर्ष 40 वर्ष से कमल के फूल को अपने दिल में बसा कर भाजपा के लिए काम करता रहा है हालांकि शंकर चौधरी ने यह भी कहा कि अगर पार्टी नेतृत्व आसनसोल के बाहर के किसी व्यक्ति को लोकसभा में टिकट प्रदान करती है तो आसनसोल का हर एक भाजपा कार्यकर्ता उसे जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करेगा लेकिन आसनसोल के भाजपा कार्यकर्ताओं की यह इच्छा है और भाजपा शीर्ष नेतृत्व से यह अनुरोध है कि वह यहां के किसी भूमिपुत्र को लोकसभा का टिकट प्रदान करें उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में भाजपा ने बाबुल सुप्रियो को टिकट देकर देख लिया कि बाहर का व्यक्ति बाहर का ही होता है और अपना बेटा चाहे कितना भी नालायक क्यों ना हो मां-बाप के आड़े वक्त में वही काम आता है इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से यह अनुरोध है कि वह यहां के किसी समर्पित कार्यकर्ता को ही लोकसभा का टिकट प्रदान करें वही विवेकानंद भट्टाचार्य तथा स्वपन राय ने भी शंकर चौधरी की बातों का समर्थन करते हुए शीर्ष नेतृत्व से अनुरोध किया कि वह यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छाओंए को स्वीकार करते हुए यहां के किसी भूमिपुत्र को लोकसभा का टिकट प्रदान करें हालांकि तीनों नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व टिकट के मामले में जो भी फैसला लेगी यहां के स्थानीय भाजपा नेतृत्व को वह शिरोधार्य होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page