shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने संवाददाता सम्मेलन में शत्रुघ्न सिन्हा के दावों को कहा झुठ का पुलिंदा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक प्रेस मीट की इस दौरान उन्होंने पिछले दो वर्षों में सांसद के रूप में उन्होंने आसनसोल में क्या काम किया है इसका लेखा-जोखा पेश किया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब वह आसनसोल आए थे तब वह बिहारी बाबू थे लेकिन आसनसोल में आकर यहां के लोगों का प्यार पाकर वह अब हिंदुस्तानी बाबू बन गए शत्रुघ्न सिन्हा के इस संवाददाता सम्मेलन के बाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम वर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने प्रेस मीट में जो बातें कहीं वह सरासर झूठ है दानिश अजीज का कहना था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह हर महीने में कम से कम दो बार कभी-कभी तीन बार चार बार भी आते हैं और आसनसोल लोकसभा केंद्र के हर विधानसभा क्षेत्र में जाते हैं वहां के लोगों से मिलते हैं उनके दुख दर्द दूर करने की कोशिश करते हैं जो कि सरासर गलत है दानिश अजीज ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक फिल्मी सितारे हैं और वह असलियत में हीरो नहीं है अगर वह असली जिंदगी में हीरो होते तो वह आसनसोल के जो असली मसले हैं उनके बारे में बात करते हैं कोयलांचल में भु धसान आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास आसनसोल लोकसभा केंद्र के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बात करते ना कि अपनी और ममता बनर्जी की झूठी उपलब्धियों को गिनाते दानिश अजीज ने शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनको सिर्फ फिल्मी अंदाज में खामोश कहना आता है और उन्होंने सच में आसनसोल के लोगों को खामोश कर दिया है आसनसोल की आवाज आज संसद में नहीं गुंजती है उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास वीडियो हो तो वह दिखाएं कि उन्होंने संसद में आसनसोल की समस्याओं को कितनी बार उठाया है दानिश अजीज ने कहा कि वह सिर्फ बीच-बीच में आसनसोल आते हैं और लोगों की समस्याओं को दूर करने के बजाय सिर्फ कुछ फिल्मी डायलॉग बोलकर निकल जाते हैं उन्होंने आसनसोल की जनता से आवाहन किया कि वह सोचें कि क्या उन्हें फिल्मी सितारों को सांसद के रूप में देखना है या वह किसी ऐसे इंसान को चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को लेकर संसद में आवाज़ उठाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page