बिहारी बाबू से अब बन गया हुं हिंदुस्तानी बाबू – शत्रुघ्न सिन्हा:
1 min read

आसनसोल से टीएमसी के लोकसभा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित सर्किट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उनके साथ पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर और पश्चिम वर्धमान जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दुर्गापुर से ममता मंत्रिमंडल में मंत्री प्रदीप मजूमदार भी उपस्थित थे यहां पर टीएमसी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि बंगाल में ही नहीं पूरे देश में शत्रुघ्न सिन्हा एक ऐसे व्यक्ति हैं लोकसभा चुनाव के लिए सबसे पहले उनके नाम के प्रत्याशी पद की घोषणा ममता बनर्जी ने की है देश में और किसी भी लोकसभा केंद्र में किसी भी दल द्वारा प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है यह दर्शाता है कि ममता बनर्जी को शत्रुघ्न सिन्हा पर कितना भरोसा है और यह भरोसा इसलिए आया है क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही वह कर दिखाया है जो आज तक आसनसोल के किसी भी सांसद ने नहीं किया उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में आसनसोल के लोगों का दिल जीत लिया उनके हर सुख दुख में उनके साथ दिया जब पहली बार टीएमसी द्वारा आसनसोल लोकसभा सीट के लिए शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की प्रत्याशी के रूप में घोषणा हुई थी तब विपक्ष के नेताओं का कहना था कि शत्रुघ्न सिन्हा एक फिल्मी सितारे हैं मुंबई में रहते हैं वह आसनसोल के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन विपक्ष के नेताओं की बातों को झूठलाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा हर महीने कम से कम दो बार आसनसोल आते ही हैं कभी-कभी तीन या चार बार भी आसनसोल आते हैं और आसनसोल लोकसभा केंद्र के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र में जाते हैं वहां के लोगों की बातों को सुनते हैं उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं उन्होंने कहा कि अपने छोटे से कार्यकाल में ही शत्रुघ्न सिन्हा ने शिक्षा स्वास्थ्य निकासी व्यवस्था स्ट्रीट लाइट सोलर लाइट कम्युनिटी हॉल बनाना जैसे कई काम किए हैं इसके अलावा उन्होंने 50 से ज्यादा कैंसर मरीजों को केंद्र सरकार की तरफ से जो मदद पहुंचाई जाती है वह मदद पाने में मदद की है इनका कहना है कि आसनसोल की जनता बेहद भाग्यशाली है कि शत्रुघ्न सिन्हा के रूप में उनको ऐसा एक सांसद मिला है आंकड़ा बताते हुए इन नेताओं ने कहा कि 2 साल से भी कम समय के कार्यकाल में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने 13 करोड़ रुपए से ज्यादा सांसद निधि का काम किया है वही शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया कर्मियों का संबोधित करते हुए कहा कि जब पहली बार ममता बनर्जी ने उनको आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव लड़ने के लिए कहा तो उनके मन में भी थोड़ी कशमकश थी लेकिन ममता बनर्जी ने उनको आश्वासन दिया कि आसनसोल में टीएमसी का जो नेतृत्व है वह उनको इस चुनाव को लड़ने में सहयोग करेगा ममता बनर्जी के इस आश्वासन पर भरोसा करके वह आसनसोल आए और यहां पर उनको टीएमसी के जो लोग मिले उससे ममता बनर्जी की बात सच हुई यहां टीएमसी नेतृत्व ने उनको इतना सहयोग किया कि उनको कभी लगा ही नहीं कि वह पहली बार आसनसोल आए हैं और आसनसोल की जनता ने भी उन्हें बहुत प्यार दिया आज ऐसा हो गया है कि वह महीने में अगर कम से कम दोबार न आए तो उनको अधूरा लगता है उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सांसद के रूप में शिक्षा और स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हर विधानसभा केंद्र में विकास कार्य हो और अब तक उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ही अपनी तरफ से ईमानदार कोशिश की है ताकि वह ममता बनर्जी के भरोसे पर खड़ा उतर सके अपने चिर परिचित अंदाज में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जब वह यहां पर आए थे तब उनकी पहचान बिहारी बाबू के रूप में थी विपक्ष कहा करता था कि वह बिहारी बाबू नहीं आसनसोल के लिए बाहरी बाबू है लेकिन आसनसोल में 2 साल से भी कम समय बिताकर वह अब बंगाली बाबू या यूं कहें की हिंदुस्तानी बाबू बन गए हैं












