महान शिक्षाविद दयानंद सरस्वती की दो सौंवी जयंती के अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय से निकली विशाल शोभायात्रा:
1 min read
आसनसोल :महान समाज सुधारक और शिक्षाविद दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आज आर्य कन्या विद्यालय से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में आर्य कन्या डी ए वी तथा दयानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया यह शोभायात्रा आर्य कन्या विद्यालय परिसर से निकली इससे पहले यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी इन तीनों स्कूल के सचिव जगदीश केडिया स्कूल के अध्यक्ष नथमल शर्मा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी महाबीर स्थान मंदिर के सचिव अरुण शर्मा तीनों स्कूल के विद्यार्थी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज से 200 साल पहले दयानंद सरस्वती ने शिक्षा के महत्व को समझते हुए सभी को शिक्षित होने के लिए कहा था उन्होंने कहा था कि शिक्षा बेहद जरूरी है और आज 200 साल बाद भी उनकी यह बात प्रासंगिक है उन्होंने जगदीश प्रसाद केडिया की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने इस क्षेत्र में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने का बीड़ा उठाया है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है वही गुरदास चटर्जी ने भी आज के दिन के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन दयानंद सरस्वती जैसे महान विभूति का जन्म हुआ था जिन्होंने समाज में मूलभूत परिवर्तन लाया था वही जगदीश प्रसाद केडिया ने कहा कि दयानंद सरस्वती के योगदान को इस बात से समझा जा सकता है कि उनकी 200वीं जन्म जयंती को मनाने के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है उस कमेटी के अध्यक्ष देश के प्रधानमंत्री हैं उन्होंने कहा कि दयानंद सरस्वती के पदचिन्हों पर चलते हुए सबको शिक्षा के प्रचार प्रसार में अपने-अपने स्तर पर योगदान करने की जरूरत है












