shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेलवे हाकर मोहम्मद सोनू की मौत के लिए आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने आरपीएफ को ठहराया जिम्मेदार:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के सात नंबर प्लेटफार्म के निकट मोहम्मद सोनू नामक एक रेलवे हाकर की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई आरोप लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है इस घटना को लेकर आईएनटीटीयूसी श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने सीधे तौर पर आरपीएफ को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने आरपीएफ के कुछ अधिकारियों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आरपीएफ के अधिकारी हाकरों को यह धमकी दे रहे हैं कि इसी तरह एक-एक करके हाकर की संख्या कम होती जाएगी राजू अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि यहां पर आरपीएफ की मदद से गैर कानूनी काम होते हैं यहां उन्होंने आरोप लगाया कि आरपीएफ अधिकारी पॉकेट मार और नशे के कारोबारी की मदद करते हैं उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि भाजपा यहां पर आरपीएफ अधिकारियों की शह पर हाकरों को बरगलाने की कोशिश कर रही है आज भाजपा के एक नेता उत्तर थाने में जाकर प्रदर्शन के नाम पर मीडिया में सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर मोहम्मद सोनू के हत्यारों का पता नहीं चला तो आईएनटीटीयूसी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी उन्होंने कहा की वह मलय घटक और अभिजीत घटक से बात करेंगे ताकि मोहम्मद सोनू के परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके और उनके तीन बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page