हमारा संकल्प के स्थापना दिवस पर हुआ रोड रेस का आयोजन:
1 min read


बर्नपुर :सामाजिक संस्था हमारा संकल्प द्वारा संस्था के स्थापना सप्ताह के अवसर पर 3 मार्च को एक रोड रेस आयोजन किया गया। आपको बता दें कि पहली मार्च को हमारा संकल्प के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर 200 से अधिक छात्र, शिक्षक और स्वयंसेवक ने विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। भारती भवन में आयोजित किया गया था, जहां 1000 से अधिक लोगों ने हमारा संकल्प के छात्रों और शिक्षकों की प्रतिभा के दर्शन किए । इस रोड रेस में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के विभिन्न हिस्सों से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में श्री एमके मीना, प्रमुख परियोजना प्रबंधक, पूर्वी रेलवे, आसनसोल, श्री राजीव कुमार – पूर्व कार्यकारी निदेशक, SAIL ISP, बर्नपुर, श्री मोहित मलापनी, ED – वित्त, SAIL– ISP, श्री पवन गुटगुटिया और श्री निलोय गांगुली विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित थे।
हमारा संकल्प के सचिव श्री राजेश देवघरिया, श्री अजय वर्मा, शुभेंदु चटर्जी, मोहम्मद अस्लम, श्री बिक्रम पासवान, श्री डोलन पाल, एमडी रिजवान, श्री बबन प्रसाद, सुब्रत पाल आदि इस कार्यक्रम के आयोजन में सहायक रहे।
हमारा संकल्प के संस्थापक और कोलकाता के क्षेत्रीय पीएफ कमीशनर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा और बच्चों से अपील की है कि वे नियमित रूप से खेलकूद में हिस्सा लें। उससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होंगे। उन्होंने और कहा कि हमारा संकल्प शीघ्र ही बच्चों के लिए एथलेटिक्स, कबड्डी प्रशिक्षण शुरू करेगा।












