कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अभिजीत गांगुली ने मंगलवार को पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान राजनीतिक मैदान में उतरने के दिए संकेत:
1 min read
कोलकाता :लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन बंगाल में चुनाव से पहले ऐसी कई घटनाएं हो रही है जिसका आने वाले लोकसभा चुनाव में व्यापक असर हो सकता है ऐसी ही एक घटना कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गांगुली द्वारा वह ऐलान है जिसमें उन्होंने कहा है कि मंगलवार को वह न्यायाधीश के रूप में अपना इस्तीफा सौंप देंगे उन्होंने कहा कि इसके बाद वह राजनीति के मैदान में उतरेंगे हालांकि वह किस पार्टी में सम्मिलित होंगे इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया उन्होंने कहा कि न्यायाधीश के रूप में उन्होंने अपनी पारी खेली है अब न्यायाधीश के रूप में उनके पास करने को कुछ नहीं बचा है अब वह चाहते हैं कि समाज के लिए व्यापक स्तर पर वह कुछ काम करें जिसके लिए वह इस्तीफा देकर राजनीतिक मैदान में उतरने का सोच रहे हैं उन्होंने कहा कि आज बंगाल की जो हालत हो चुकी है वह काफी निराशाजनक है बंगाल हर मामले में पीछड़ रहा है जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन बंगाल में जो भ्रष्टाचार फैल चुका है कहा जा सकता है कि यहां पर चोरों का साम्राज्य बन चुका है इससे निजात दिलाने की जरूरत है और वह इसी मुद्दे को सामने रखकर राजनीति के मैदान में उतरना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जब जज के रूप में फैसले दे रहे थे तब पश्चिम बंगाल में सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा उन पर आरोप लगाए जाते थे कि उनके फैसले राजनीति से प्रेरित हैं और अगर वह राजनीति करना ही चाहते हैं तो राजनीतिक मैदान में उतरते क्यों नहीं है अभिजीत गांगुली ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं के इस चुनौती को स्वीकार करते हुए वह राजनीति में उतर रहे हैं












