आसनसोल नगर निगम के 19 नंबर वार्ड में जितेंद्र तिवारी के हाथों 150 महिलाओं और पुरुषों ने थामा भाजपा का दामन:
1 min read

कुल्टी :जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र में भी सियासी सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं राजनीति के शह और मात के इस खेल में कौन किस पर भारी पड़ेगा यह तो बाद में पता चलेगा लेकिन फिलहाल हर एक पार्टी खुद को बीस साबित करने में लगी हुई है इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम के 19 नंबर वार्ड में डेढ़ सौ से अधिक बावरी समाज के पुरुष और महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया उन्होंने जितेंद्र तिवारी के हाथों भाजपा का झंडा थामा इस मौके पर पार्षद गौरव गुप्ता राम बावरी रोहित रावत सत्यजीत दास आदिवासी उपस्थित थे












