shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने की प्रेस मीट बताया 7 मार्च तक चलेगा भाजयुमो का युवा अड्डा अभियान:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल जिला सांगठनिक भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने आज भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से युवा अड्डा का आयोजन किया जा रहा है इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल के बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा विशेष कर जो नए मतदाता इस साल के लोकसभा चुनाव में पहली बार जुड़ेंगे उनके सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासनकाल की उपलब्धियां को उजागर किया जाएगा बप्पा चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में विकास किया है उसकी तारीफ आज विश्व के हर देश के बड़े-बड़े नेता कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पूरे देशवासियों को निशुल्क टीका लगाया गया यहां तक की विदेश में भी टीका भेजा गया इतना ही नहीं अगले 5 सालों के लिए देश के लोगों के लिए निशुल्क राशन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर तथा और भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिनके बारे में इससे पहले देश के लोग सोच भी नहीं सकते थे उन्होंने कहा कि चंद्रयान के जरिए विश्व के किसी देश ने पहली बार चांद के दक्षिणी छोर को छुआ है जो विज्ञान की दुनिया में एक ऐतिहासिक कार्य है यह भी संभव हुआ क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के वैज्ञानिकों को प्रेरित किया गया था ताकि वह इस तरह की उपलब्धि हासिल कर सके । प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ही साढे 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ उन्होंने कहा की एक समय विरोधी कहा करते थे कि भाजपा सिर्फ राम मंदिर की बात करती है मंदिर निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर निर्माण करके भी दिखा दिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर स्तर के लोगों के लिए काम किया गया है और यही वजह है कि आज प्रधानमंत्री मोदी की स्वीकार्यता किसी एक तबके या आयु वर्ग के लोगों में नहीं है बल्कि पूरे देश की जनता उनसे प्यार करती है उन पर विश्वास रखती है वहीं उन्होंने राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां पर भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाली सरकार चल रही है उन्होंने कहा कि पिछले 2011 से प्रदेश की जनता ने देखा है कि किस तरह से टीएमसी नेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं जनता की भलाई के लिए जो पैसा आता है उसको टीएमसी के नेता चट कर जाते हैं और अपने दोस्तों के अकाउंट में जमा कर देते हैं उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियां दूसरी तरफ ममता सरकार का भ्रष्टाचार भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्य लोगों तक इन दो सरकार के बीच जो फर्क है उसको पहुंचाने की कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का यह युवा अड्डा 25 तारीख से शुरू हुआ है और 7 मार्च तक जारी रहेगा । इसके साथ ही उन्होंने कहा की नमो एप के जरिए युवाओं से यह पूछा जाएगा कि भविष्य में वह नरेंद्र मोदी से और क्या चाहते हैं ताकि युवाओं के सपनों के भारत का निर्माण किया जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page