shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चिनाकुड़ी गैंग रेप मामले मे शनिवार को पुलिस ने चौथे आरोपी सूरज बेलदार को किया गिरफ्तार:

1 min read

कुलटी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अन्तर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी के चिनाकुड़ी इलाके की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ हुए गैंग रेप मामले मे नियामतपुर पुलिस फाड़ी ने सूरज बेलदार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, नियामतपुर पुलिस फाड़ी की अगर माने तो शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गैंग रेप मामले मे फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवा कोड़ा को गिरफ्तार किया था, जिसको आसनसोल जिला अदालत मे पेश करने के बाद अदालत ने शिवा को चार दिनों की पुलिस रिमांड मे भेजा था, पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस द्वारा मामले मे पूछताछ के दौरान शिवा ने घटना मे शामिल सूरज बेलदार का नाम लिया जिसके बयान पर पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया और उसे आसनसोल जिला अदालत मे पेश किया और सूरज को सात दिनों के लिए अदालत से पुलिस ने रिमांड मांगी पर अदालत ने सूरज को पांच दिनों का ही पुलिस रिमांड दिया है, पुलिस सूत्रों की अगर माने तो शिवा ने पुलिस रिमांड के दौरान चल रही पुलिस की पूछताछ मे कई खुलासे किए हैं, जिसपर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी मे जुटी है, ऐसे मे सूरज बेलदार की गिरफ़्तारी ने मामले मे चल रही पुलिस जाँच मे और भी मजबूती दे दी है, पुलिस सूत्रों की अगर माने तो नाबालिक के साठ हुई दुष्कर्म मामले मे और भी कई खुलासे हो सकते हैं साथ ही कुछ और भी नए नाम सामने आ सकते हैं, हम बताते चलें की नाबालिका के साथ हुई गैंग रेप मामले मे मुख्य आरोपी की माँ सहित कुल चार लोगों की अबतक गिरफ़्तारी हो चुकी है, बाकि के अन्य पांच और आरोपी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं, हम बताते चलें की दस फरवरी को 13 वर्षीय नाबालिका को इलाके के ही रहने वाले शिवा कोड़ा नामक युवक बहला फुसलाकर इलाके से कुछ ही दुरी पर मौजूद इसीएल के एक खाली पड़े मकान मे ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था, जिसके बाद युवक ने अपने अन्य और चार दोस्तों को बुलाकर युवती से बारी -बारी रेप की घटना को अंजाम दिलवाया, ऐसे मे इस गैंग रेप मामले मे एक और युवक का नाम सामने आते ही मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है, जहाँ पुलिस मामले मे फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ़्तारी कर अपनी सफलता की तैयारी मे जुटी थी वहीं मामले मेरे एक और नया नाम सामने आने से पुलिस और भी गंभीर हो गई है और इस मामले के तह तक जाकर मामले से जुड़े तमाम आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी मे जुट गई है, वह इस लिये की पुलिस ने कुलटी विधानसभा के अवाम को पांच दिनों का समय मांगी थी जिसमे से चार दिन तो गुजर गए हैं अब पुलिस के पास एक दिन यानि की 24 घंटा ही हाँथ मे बचा है, ऐसे मे कुलटी की अवाम ने पुलिस को सात दिनों का समय दिया है, जिसके बाद वह आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरेंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे अब देखना यह है की पुलिस कुलटी के अवाम को दिए गए आस्वासन पर कितना खरा उतरती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page