डैमेज कंट्रोल करने पार्थ भौमिक और सुजीत बासु गए संदेशखाली – कृष्णेंदू मुखर्जी:
1 min read
आसनसोल :संदेश खाली में पिछले कई दिनों से वहां की महिलाएं और पुरुष विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनका मुख्य आरोप टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ है । इनका आरोप है कि शेख शाहजहां के नेतृत्व में महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाता था। इनका आरोप है कि यह सब पुलिस प्रशासन के सहयोग से लिए जाता था। आज संदेशखाली में राज्य के दो मंत्री सुजीत बासु और पार्थो भौमिक गए और वहां की महिलाओं से बातचीत की । पार्थ भौमिक ने महिलाओं को कहा को उनकी पार्टी किसी प्रकार के अत्याचार भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करती लेकिन ईडी द्वारा कोलकाता हाईकोर्ट में किए गए मामले के कारण उसे गिरफ्तार नही किया जा रहा है। इसे लेकर हमने उत्तर 24 परगना के भाजपा क्लस्टर इंचार्ज कृष्णेंदु मुखर्जी से बात की । उन्होंने कहा कि आज टीएमसी के दो मंत्री संदेशखाली गए जबकि बीजेपी नेताओं को रोका जा रहा है। चाहे वह शुभेंदु अधिकारी हो या सुकांतो मजूमदार हो सबको रोका जा रहा है। अगर 144 धारा के लिए बीजेपी नेता नही जा सकते तो टीएमसी के नेता कैसे जा रहे हैं। वहीं शेख शाहजहां को गिरफ्तार न करने को लेकर पार्थ भौमिक की दलील पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उनको ऐसे किसी मामले की जानकारी नही है । लेकिन अगर ऐसी कोई बात हो भी तब भी एक इतने संगीन आरोपों से घिरे व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस चाहे तो कानून में कोई न कोई रास्ता जरूर निकाल सकती है। लेकिन सच्चाई यह ही है कि पुलिस शेख शाहजहां को गिरफ्तार नही करना चाहती । उन्होंने कहा कि पुलिस ही शेख शाहजहां को हिफाजत में रखी है। उनका कहना था कि एक तरफ ममता बनर्जी कहती हैं कि कौन क्या कर रहा है इस सबकी जानकारी उनको रहती है तो टीएमसी नेताओं को कैसे नही पता चला कि शेख शाहजहां और उनके गुंडे संदेशखाली में क्या अत्याचार कर रहे थे। उनका कहना था कि आज जो दो मंत्री वहां गए थे वह सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले डैमेज कंट्रोल करने गए थे क्योंकि उनको पता है कि वहां शेख शाहजहां और उनके गुंडों ने महिलाओं और पुरुषों पर किस तरह के नारकीय अत्याचार किए हैं।












