लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य चुनाव आयोग अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर हुआ सख्त:
1 min read
आसनसोल :मुख्य चुनाव आयोग द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राज्यों को एक निर्देश जारी किया गया है इस निर्देश में कहा गया है कि जिन अधिकारियों का किसी एक स्थान पर 3 साल हो गया है उनको एक ही लोकसभा केंद्र के अंतर्गत अन्य जिले में स्थानांतरित न किया जाए उनको किसी अन्य लोकसभा केंद्र में स्थानांतरित करना होगा इस निर्देश में कहा गया है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिर्फ दो लोकसभा केंद्र हैं उनके अलावा अन्य सभी राज्यों में अधिकारियों को अन्य लोकसभा केंद्र में तबादला करना होगा निर्देश में कहा गया है कि ऐसा अक्सर देखा गया है कि मुख्य चुनाव आयोग के ट्रांसफर पॉलिसी को सही तरीके से कार्यान्वित नहीं किया जा रहा है एक ही लोकसभा केंद्र में किसी दूसरे जिले में अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है जिससे वह उस लोकसभा केंद्र में चुनाव को प्रभावित करने में सक्षम हो रहे हैं इसलिए इस निर्देश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जिन अधिकारियों का किसी एक स्थान पर तबादला हो गया है उनको किसी ऐसे जिले में स्थानांतरित करना होगा जो उस लोकसभा केंद्र से बाहर हो इसमें वह अधिकारी भी आएंगे जिनका तबादला उनके गृह जिले में किया गया होगा ऐसे अधिकारियों को भी अन्य जिले में स्थानांतरित करना होगा












