भगत सिंह मोड पर हुआ सड़क हादसा एक साइकिल सवार आया ट्रक की चपेट में:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के भगत सिंह मोड इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भगत सिंह मोड की तरफ से एक ट्रक आ रही थी और एक साइकिल सवार मुड़ रहा था के तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया और उसका पैर ट्रक के बाएं चक्के में फस गया ट्रक चालक और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से उस साइकिल सवार को ट्रक के नीचे से निकल गया और उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लोगों का कहना है की साइकिल सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति था हालांकि उसके परिचय के बारे में पता नहीं चल पाया बताया जा रहा है की साइकिल सवार की हालत काफी गंभीर है












