टीकाकरण को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज एक जरूरी बैठक हुई स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित इस बैठक में नेशनल इम्यूनाइजेशन डे को लेकर चर्चा हुई यहां पर आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत डिप्टी मेयर वसीम उल हक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दीपक गांगुली सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे इस बारे में जानकारी देते हुए दिव्येंदु भगत ने बताया कि 3 मार्च से लेकर 7 मार्च तक आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्डों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिससे कि पोलियो जैसी बीमारी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके उन्होंने कहा कि लोगों को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि पोलियो खत्म हो गया है इसके खिलाफ संघर्ष लगातार करते रहने की आवश्यकता है और इसीलिए इस अभियान को चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर और कर्मियों को मिलाकर 1872 कर्मी 428 साधारण बुथ और 21 ट्रांसिट बुथों से यह अभियान चलाएंगे उन्होंने कहा कि जिन इलाकों के बारे में नगर निगम के पास आंकड़े नहीं है उन इलाकों में भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जाएंगे इसके अलावा विभिन्न बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर भी शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी 5 साल से नीचे का बच्चा टीकाकरण से अछूता न रहे












