पार्षद संजय नोनिया के प्रयासों से 58 नंबर वार्ड में हुआ एक रास्ते के निर्माण कार्य का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आज धेमो मैन 58 नम्बर वार्ड बुथ नम्बर 120 के साह मोहल्ला में एक रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन हुआ। इस मोहल्ले में बहुत गरीब तबके के लोग रहते हैं। यहां के लोगों का बहुत दिनों से मांग थी कि यहा इस रास्ते का निर्माण किया जाए। वार्ड काउन्सलर संजय नोनिया ने लोगों की इस मांग को मेयर विधान उपाध्याय तक पहुंचाया।मेयर विधान उपाध्याय ने पार्षद संजय नोनिया के अनुरोध स्वीकार करते हुए रास्ते की अनुमति दे दी। आज इस रास्ते के उद्घाटन से सभी स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी मेयर विधान उपाध्याय वार्ड अध्यक्ष रोहित नोनिया जी को धन्यवाद दिया। सभी ने काउन्सलर संजय नोनिया को भी खास धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में जितेन्द्र नोनिया,नुरुल सेख,बबुआ यादव, अरविंद राम,नूर हसन खान सहित तमाम स्थानीय निवासी मौजूद थे












