shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात:

1 min read

आसनसोल :अब जब की लोकसभा चुनाव को ज्यादा दिन दूर नहीं है और टीएमसी की तरफ से आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए एक बार फिर से शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की घोषणा कर दी गई है आसनसोल में टीएमसी की तरफ से चुनावी हलचल शुरू हो चुकी है इसी क्रम में आज आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मेयर विधान उपाध्याय से मिलने नगर निगम पहुंची इन दोनों के बीच आसनसोल के विकास को लेकर काफी देर तक बातचीत हुई इस मौके पर यहां डिप्टी मेयर वसीम उल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूनम सिन्हा ने कहा कि आज मेयर विधान उपाध्याय के साथ आसनसोल के विकास को लेकर काफी सकारात्मक बातचीत हुई पूनम सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के सांसद के रूप में काम किया है वैसा काम आज तक आसनसोल के किसी भी सांसद ने नहीं किया है और उनका पूरा भरोसा है कि लोकसभा चुनाव के बाद जब आसनसोल की जनता एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को यहां से सांसद के रूप में चुनेंगी उसके उपरांत वह आसनसोल में और ज्यादा विकास कार्य करेंगे वही इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार के साथ अब यहां के लोगों का एक पारिवारिक रिश्ता जुड़ गया है क्योंकि अब लोकसभा चुनाव सर पर है पूनम सिन्हा आसनसोल आईं थीं इस दौरान वह उनसे मिलने नगर निगम आ गई विधान उपाध्याय ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 सालों से भी कम समय में आसनसोल में सांसद के रूप में जो काम किया है वह सबके सामने है उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन सांसद होने के साथ-साथ शत्रुघ्न सिन्हा एक बेहद बड़े दिल के इंसान हैं जो भी उनके पास जाता है उसके बातों को वह सुनते हैं और उसकी मदद की हर संभव कोशिश करते हैं उन्होंने आसनसोल की जनता से आग्रह किया अनुरोध किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल में जीत दिलाएं ताकि वह इसी तरह से आसनसोल का विकास करते रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page