25 फरवरी को होगा एसबीआई होम लोन मेले का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :25 फरवरी को आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया कार्यालय में होम लोन मेले का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज बैंक अधिकारियों की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां रिजिनल मैनेजर आनंद कुमार और लोन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अनूप कुमार मंडल पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को होम लोन मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें आसनसोल के अलावा दुर्गापुर कोलकाता यहां तक की धनबाद पुरुलिया से भी कुल 30 के आसपास बिल्डर आएंगे और अपने परियोजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि वह बिल्डरों और ग्राहकों के बीच एक ब्रिज का काम करें उन्होंने 25 फरवरी को होने वाले होम लोन मेले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने और यहां पर बैंक द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया












