shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कोयले के अवैध कारोबार को रोकने की मांग करते हुए दानिश अज़ीज़ ने लिखा जमुड़िया थाना प्रभारी को पत्र:

1 min read

आसनसोल :ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादूल मुस्लमीन के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने जमुरिया पुलिस थाने के प्रभारी को एक पत्र लिखकर क्षेत्र में चल रहे कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। अपने पत्र में दानिश अज़ीज़ ने लिखा है कि सीबीआई और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय एजेंसियां कोयले के अवैध कारोबार को रोकने को लेकर गंभीर हैं तथा इनके द्वारा कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। उदाहरण के लिए उन्होंने हाल ही में सीआईएसएफ और ईसीएल द्वारा अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को पकड़ने का हवाला दिया। दानिश अज़ीज़ ने लिखा कि सीआईएसएफ तथा ईसीएल द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर इन दो ट्रकों को पकड़ा गया और जमुरिया पुलिस के हवाले कर दिया गया। दानिश अज़ीज़ ने अपने पत्र में आगे लिखा कि केंद्रीय एजेंसियां तो कोयले के अवैध कारोबार को रोकने को लेकर प्रयास कर रही है लेकिन राज्य सरकार की एजेंसी पुलिस की तरफ से वह संजीदगी नही देखी जा रही है जिसकी अपेक्षा थी। बार बार यह देखा जा रहा है कि पुलिस सहित राज्य सरकार की अन्य एजेंसियां कोयला चोरी को रोकने को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका सिर्फ एक ही मतलब निकलता है कि राज्य सरकार में सत्ता पक्ष और उसके अंतर्गत आने वाले सभी विभाग हर स्तर पर इस धांधली में लिप्त हैं। दानिश ने कहा कि उनकी पार्टी इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास इस संदर्भ में और भी तमाम जानकारी है । उन्होंने अपने पत्र के जरिए जमुरिया पुलिस थाना प्रभारी से मांग की कि तुरंत कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page