गोपाल नगर में हुआ एक कम्पिटिटिव परीक्षाओं के लिए पुस्तकालय का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के गोपाल नगर इलाके में एक दंताए भगवाधारी ट्रस्ट की तरफ से डॉ भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया इस पुस्तकालय में रेल एसएससी सहित विभिन्न कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कराई जाएगी इसे लेकर संगठन के संस्थापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यहां पर कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी के लिए कोई पुस्तकालय नहीं था तो उनकी संस्था ने यहां पर इस पुस्तकालय को शुरू करने का बीड़ा उठाया यहां पर रेलवे एसएससी जैसे परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई जाएगी उन्होंने बताया कि फिलहाल विद्यार्थियों से बहुत कम फीस ली जाएगी लेकिन जैसे-जैसे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी फीस को हटाने के बारे में सोचा जाएगा उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि इस पुस्तकालय में यूपीएससी स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कराई जा सके उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी सत्यजीत सिंह ने इसे पुस्तकालय का उद्घाटन किया इसके अलावा स्थानीय विद्यार्थियों ने भी इस पुस्तकालय को शुरू करने में काफी उत्साह दिखाया












