विवादित स्थल पर बजा डीजे, पुलिस ने लगा रखा है पहले से ही मौके पर धारा 144:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 57 के फतेहपुर ग्राम दुर्गामंदिर इलाके मे एक बार फिर तनाव बनते -बनते रह गया, इलाके की रहने वाले संतोष पंडित व उनके परिवार के सदस्य अर्चना पंडित, गिता पंडित, आकाश पंडित ने यह आरोप लगाया है की इलाके मे पुलिस ने धारा 144 लगा रखा है, बावजूद उसके इलाके के कुछ दबंग लोग पूना माझी, माखन माझी, चीकू माझी जादव माझी इलाके मे डीजे बजा रहे हैं, मना करने पर भी वह नही मान रहे हैं, उन्होंने ने यह भी आरोप लगाया की वह जब भी अपने घर के सामने बने दुर्गा मंदिर मे पूजा करने जाते हैं, इलाके के लोग उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को पूजा नही करने देते, जिस कारण उनको मंसा पूजा अपने घर के बगल मे त्रिपाल घेरकर करना पड़ा, संतोष पंडित ने यह भी आरोप लगाया की वह और उनका परिवार जब भी इलाके मे स्थित तालाब मे नहाने या फिर कोई धार्मिक अनुष्ठान कार्य के लिये जाते हैं तब उनके साथ इलाके के लोग अभद्र व्यवहार करते हैं, संतोष पंडित ने यह भी बताया की बीते 26 जनवरी को जब देश का राष्ट्रीय झंडा फहराया जाने वाला था तब भी इलाके के लोगों ने आपत्ति जताई थी उनको झंडा फहराने नही दिया गया और हंगामा करने लगे जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण करने के लिये आसनसोल साऊथ थाना व आसनसोल साऊथ पुलिस फांड़ी को आना पड़ा था और काफी मशक्क़त के बाद मामले को शांत करवाया गया था वहीं यह कहकर की इलाका विवादित स्थल बन चूका है, इस लिये इलाके मे कोई भी व किसी भी तरह का अनुष्ठान बिना पुलिस के आदेश नही होगा, अगर कोई भी पुलिस के द्वारा बनाए गए नियम का उलंघन करेगा तो उसके ऊपर पुलिस कानूनी कार्रवाई करने पर बाध्य हो जाएगी, जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी मे संतोष पंडित के घर के बगल मे झंडोत्तोलन किया गया, संतोष पंडित ने यह भी बताया की जिस स्थल पर माँ दुर्गा और हरी मंदिर बना हुआ है वह स्थल उनका है, संतोष की अगर माने तो काशीपुर के राजा ने उक्त जमीन को उनके पूर्वजों को पुजा अर्चना करने दान मे दी थी। करने के लिये जिसका तमाम दस्तावेज और जरुरी कागजात उनके पास है, तब से उनके पूर्वज और परिवार माँ दुर्गा की अराधना करते आ रहा है, पर अचानक से इलाके के कुछ दबंग मिलकर उनके परिवार को माँ दुर्गा के मंदिर मे पूजा करना तो दूर मंदिर मे प्रवेश पर भी प्रतिबन्ध लगा दिए हैं, ऐसे में संतोष व उनका परिवार अपने हक और अधिकार के लिये लगातार कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं












