सदेश्खाली सहित विभिन्न मुद्दों पर आसनसोल में वाम तथा अन्य श्रमिक संगठनों का सविनय अवज्ञा आन्दोलन:
1 min read
आसनसोल :वामदल समेत विभिन्न जन संगठनों, ट्रेड यूनियनों का संयुक्त सविनय अवज्ञा आंदोलन कार्यक्रम आसनसोल में भी हुआ. केंद्र सरकार की विभिन्न जनविरोधी नीतियों, राज्य भर में हिंसक घटनाएं, संदेशखाली घटनाओं आदि के विरोध में आसनसोल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
यह राज्यव्यापी सविनय अवज्ञा कार्यक्रम राष्ट्रीय कोयला खदानों और कोयला भंडारों को निजी हाथों में सौंपने की केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी सर्वनाशकारी नीति के खिलाफ 16 तारीख को कोयला उद्योग में अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में किया जा रहा है। इसी तरह मंगलवार को आसनसोल में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.सविनय अवज्ञा कार्यक्रम में सीटू नेता बंश गोपाल चौधरी, सीपीएम युवा संगठन की राज्य नेता मीनाक्षी मुखर्जी, इंटक नेता चंडी बनर्जी, एटक नेता गुरुदास चक्रवर्ती, टीयूसीसी नेता भवानी आचार्य, सीआईटीयू नेता पार्थ मुखर्जी, सुप्रिया रॉय,कृषक सभा के प्रिय सरकार सहित अन्य कई जनसंगठन के नेता उपस्थित थे। आज के सविनय अवज्ञा आंदोलन में कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आसनसोल के रवीन्द्र भवन में औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए वामपंथी समेत विभिन्न जन संगठनों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सबसे पहले उन्होंने रैली निकाली. पुलिस द्वारा जुलूस को नियंत्रित करने के लिए रवीन्द्र भवन के सामने कोर्ट रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गयी थी. जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसे तो पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया












