बोरो 6 चेयरमैन ड देवाशीष सरकार के नेतृत्व में 84 नंबर वार्ड में शुरू हुआ टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन:
1 min read

आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा पर भरोसा जताया गया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोलकाता में शत्रुघ्न सिन्हा को फिर से आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी का प्रत्याशी बनाए जाने की बात कही थी। इसके बाद से शिल्पांचल के टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न इलाकों में दीवार ब्लॉक कर दीवार लेखन भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आसनसोल नगर निगम के 84 नंबर वार्ड पार्षद तथा बोरो 6 चेयरमैन ड देवाशीष सरकार के नेतृत्व में 84 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में दीवार ब्लॉक कर दीवार लेखन किया गया। इस मौके पर इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। ड देवाशीष सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा को ही आसनसोल से लोकसभा चुनावों में टीएमसी प्रत्याशी बनाने का जो फैसला लिया है उससे यहां के टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आसनसोल की जनता में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल के सांसद के रूप में बेहतरीन काम किया है । ड देवाशीष सरकार ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनाव में आसनसोल की जनता एक बार फिर रिकॉर्ड मार्जिन से शत्रुघ्न सिन्हा को जीत दिलाएगी












