काजी नजरूल विश्वविद्यालय में चल रहा छात्र आंदोलन फिलहाल खत्म 19 को होगी बैठक:
1 min read
आसनसोल :पिछले कुछ दिनों से आसनसोल के काजी नजरूल विश्वविद्यालय में तृणमूल छात्र परिषद की तरफ से फीस वृद्धि को लेकर आंदोलन किया जा रहा था आज आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक तृणमूल छात्र परिषद अध्यक्ष शिलादित्य राय ने बताया कि आज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के साथ छात्र प्रतिनिधियों की बैठक हुई इस बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया कि जो फीस बढ़ाई गई है उसे कम करने को लेकर 19 तारीख को एक बैठक में इस विषय पर विचार किया जाएगा की बढ़ाई हुई फीस को कितना कम किया जा सकता है । उस बैठक में छात्रों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे ।उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें विश्वविद्यालय के पुराने प्रतिनिधियों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी रहेंगे जो फीस को कितना कम किया जा सकता है इस पर फैसला लेंगे इसके साथ ही जो गरीब छात्र हैं उनके लिए फीस में रियायत देने पर भी बात हुई जो बेहद गरीब है उनको पूरी रियायत दी जाएगी और जिनकी आर्थिक अवस्था थोड़ी ठीक है जरूरत पड़ने पर उनको आधी छूट दी जाएगी शिलादित्य राय ने कहा के छात्रों के स्वार्थ की रक्षा के लिए तृणमूल छात्र परिषद इस आंदोलन करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा












