आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिला शासक की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक आसनसोल लोकसभा केंद्र में बढ़ेगी बुथों की संख्या:
1 min read
आसनसोल :अभी तक आने वाले लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है लेकिन प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है इसी क्रम में आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक दफ्तर में जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक हुई इस बैठक में इस क्षेत्र के सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने हिस्सा लिया यहां पर यह फैसला हुआ कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में अब बुथों की संख्या 1860 से बढ़कर 1864 होगी राष्ट्रीय चुनाव आयोग के नियम अनुसार अगर किसी बूथ पर मतदाताओं की संख्या 15 सौ से ज्यादा होती है तो नई बुथ का गठन करना पड़ता है इसी नियम के अनुसार आसनसोल दक्षिण जमुरिया में एक-एक तथा कुल्टी में दो नए बुथ का गठन किया गया इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों द्वारा आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में जो काउंटिंग केंद्र बनाया जाता है वहां सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और नाश्ता और पानी का इंतजाम करने का अनुरोध किया गया इसके अलावा नए मतदाता सूची में कई मतदाताओं का नाम नहीं है इस बारे में भी राजनीतिक दलों द्वारा जिला शासक को बताया गया जिला शासक ने कहा कि राजनीतिक दलों की जो भी शिकायतें हैं उनको जल्द से जल्द दूर कर ली जाएंगी












