shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

कांग्रेस की तरफ से किया गया संवाददाता सम्मेलन, 7 फरवरी को आसनसोल नगर निगम के घेराव का किया गया ऐलान:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल के हटन रोड इलाके में कांग्रेस की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी ने संवाददाताओं को संबोधित किया प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहां की आसनसोल नगर निगम में व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है इसके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से 7 फरवरी को आसनसोल नगर निगम का घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि आज से फिर बंगाल में राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू होने वाली है 2 फरवरी तक बंगाल के सभी कांग्रेस नेता उसमें व्यस्त रहेंगे 3 फरवरी को आसनसोल के कांग्रेस नेता वापस आएंगे और आसनसोल नगर निगम में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उसको लेकर कोलकाता हाई कोर्ट में एक मामला दायर करेंगे उसके बाद 7 फरवरी को आसनसोल नगर निगम का घेराव किया जाएगा उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर महीने में मेयर विधान उपाध्याय द्वारा घोषणा की गई थी कि आसनसोल को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराया जाएगा लेकिन आज 28 जनवरी हो गई है अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल करके जो प्रचार किया गया था उस पैसे का क्या हुआ इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि एक समय नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आसनसोल निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर सख्ती बढ़ाने की बात कही थी लेकिन आज देखा जा रहा है कि आसनसोल नगर निगम के विभिन्न वार्डों में व्यापक तौर पर अवैध निर्माण हो रहा है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है यहां तक की कुछ मामलों में तो अदालत का आदेश भी है कि अवैध निर्माण को तोड़ दिया जाए लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की उन्होंने कहा की आसनसोल नगर निगम में चाहे वह डिप्टी मेयरों का कार्यालय हो या विभिन्न एमएमआईसी का चैंबर भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद और एम एम आई सी और बोरो चेयरमैन दिन भर मेयर के चेंबर में आकर बैठे रहते हैं और उनको जमीनी हकीकत से दूर रखते हैं उनका बस एक ही मकसद है कि भ्रष्टाचार करके अपनी जेब भरे उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 7 तारीख को आसनसोल नगर निगम का घेराव किया जाएगा और मेयर से इन सवालों के जवाब तलब किए जाएंगे उन्हें कहा कि अगर इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस अदालत का दरवाजा खटखटा आएगी और जनता को यह बताएगी कि उनके वोट लूट कर नगर निगम में बोर्ड बनाने वाले टीएमसी नेता किस तरह से भ्रष्टाचार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page