रेंटल हाउसिंग एस्टेट एंड क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का हुआ आयोजन,रोहित नोनिया रहे उपस्थित:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड में ध्रुबडंगाल रेल गेट के समीप डीएसए मैदान में रेंटल हाउसिंग एस्टेट एंड क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 20 जनवरी से हुई थी। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। आज के फाइनल मैच में यूनिक्स एकादश तथा एच एन वाई सी सी की टीमें आमने सामने थीं । 10 ओवर के इस फाइनल मुकाबले का उद्घाटन टीएमसी नेता तथा समाजसेवी रोहित नोनिया ने किया। इस मौके पर सुजीत सिंह तथा बिनोद साव भी उपस्थित थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में शिरकत कर रहे खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और उनकी हौसला अफजाई की । उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को खेल के मैदान में लाने के लिए जिस तरह से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है वह सराहनीय है। इस प्रतियोगिता के आयोजन में क्लब के सचिव दीपक चौधरी अध्यक्ष पार्थ घोष कुंदन सिंह मंजय साव पवन सिंह शुभम सिंह गोपी सिंह अजय कुमार चंदन अग्रवाल आदि की अहम भूमिका रही












