लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए सालानपुर प्रखंड में हुआ चुजों का वितरण:
1 min read
सालानपुर :लोगों को स्वावलंबी बनाने के लिए सालानपुर प्रखंड के ग्यारह पंचायतों में 400 उपभोक्ताओं को चूजे दिये गये । बीएलडीओ कार्यालय एवं सालानपुर पंचायत समिति के सहयोग से मंगलवार को बीडीओ कार्यालय के सामने चुजों का वितरण किया गया. कुल 400 लाभार्थियों में से 4,000 मुर्गी के चुजे वितरित की गईं. वितरण समारोह में सालानपुर ब्लॉक सामूहिक विकास अधिकारी देबंजन विश्वास, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलास पति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, बीएलडीओ सुभाशीष पाल, समाजसेवी भोला सिंह और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे












