विधायक अग्निमित्रा पाल गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर बर्नपुर में आयोजित शोभायात्रा में हुई शामिल:
1 min read
बर्नपुर :गुरु गोविंद सिंह जी की 357वीं जयंती के अवसर पर आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल बर्नपुर इलाके में सिख समाज की तरफ से निकाले गए एक शोभायात्रा में शामिल हुई इस मौके पर उन्होंने वहां पर सेवा भी प्रदान की अग्निमित्रा पाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की 357वीं जयंती के अवसर पर आज सिख समाज की तरफ से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई है वह भी इसमें शामिल होने और इस अलौकिक परिवेश का हिस्सा बनने आईं हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने भी यहां पर सिख समाज के अन्य लोगों के साथ रास्ते की सफाई में अपनी सेवा प्रदान की और एक अलौकिक आनंद उठाया उन्होंने सभी को गुरु पर्व की बधाई दी और कहा कि ईश्वर सबके जीवन में सुख समृद्धि लाए














