मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर आज श्रद्धालुओं ने नदी में लगाई आस्था की डुबकी:
1 min read
आसनसोल :मकर संक्रांति के पवित्र अवसर पर आज शिल्पांचल के विभिन्न नदियों और तालाबों के घाटों पर भक्तों का हुजूम उमड़ा मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति की सुबह नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी किनारे पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई आज सुबह से ही सर्द हवाएं और कुहासे ने शिल्पांचल को अपनी आगोश में ले रखा था लेकिन इस ठंडा मौसम के बावजूद पुण्यार्थी नदी घाटों में पहुंचे और मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान किया । इस मौके पर प्रशासन की तरफ से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे












