shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नपुर के राधानगर में सामाजिक संस्था हमारा संकल्प का 30वें शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन:

1 min read

बर्नपुर :14 जनवरी रविवार को बर्नपुर के राधानगर में महावीर पंचायती मंदिर और पुस्तकालय में हमारा संकल्प के 30वें शिक्षा केन्द्र का उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अजय कुमार सिंह मुख्य सलाहकार पवन गुटगुटिया कार्यकारी अध्यक्ष राजेश देवघरिया सचिव अजय वर्मा संयुक्त सचिव मुनमु राय महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला सहित संस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर संस्था के मुख्य सलाहकार पवन गुटगुटिया ने बताया कि यह नया केंद्र राधानगर क्षेत्र में अधिक संख्या में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। वहीं अजय प्रसाद ने छात्रों के लिए शिक्षा में सहयोग कक्षाएं संचालित करने के लिए स्थान प्रदान करने के लिए श्री बबन प्रसाद, श्री शंभू प्रसाद और अन्य क्लब सदस्यों को विशेष धन्यवाद दिया। इस मौके पर बच्चों के साथ साथ संस्था के पदाधिकारियों ने भी संस्था का थीम सांग
आशा और उम्मीद की ज्योति, हर दिल में जलाए हम। ज्ञान, चेतना व विद्या धन को, घर घर तक पहुंचाए हम।निरंतरता कायम रहे, ऐसी शक्ति दे दो देश हित में काम जो आए, ऐसी भक्ति दे दो
गाया । कार्यक्रम के दौरान उमेश प्रसाद‌ बिक्रम पासवान, हृदय चौबे सीता प्रसाद ललिता प्रसाद बैजंती रजक मौमिता चौधरी अरिजीत दिबर, श्री दीपेन साहा, श्री मनोज प्रसाद, श्रीकृष्ण मौसमी बाउरि सहित एनजीओ के सम्मानित सदस्य और शिक्षक आदि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page