shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आत्मदिशा सोसल वेलफेयर सोसाइटी दो तथा तीन फरवरी को कराएगा निःशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन:

1 min read

कुल्टी :आत्मदिशा सोसल वेलफेयर सोसाइटी दो एवम तीन फरवरी को निःशुल्क मोतियाबिंद का आपरेशन एवम लेंस के माध्यम से कुल्टी के 35 जरूरतमंद लोगों के आंखो की रौशनी लौटाएगी ।
इस आशय की जानकारी देते हुए आत्मदिशा वेलफेयर सोसाइटी के सचिव देवीदास राय एवम अध्यक्ष प्रशांत सरकार ने बताया कि
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी जयंती के उपलक्ष्य में दुर्गापुर लायंस आई हॉस्पिटल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था ।
नेत्र जांच शिविर में कुल्टी क्षेत्र के कुल 105 जरूरतमंद लोगों की नेत्र जांच की गई थी जिनमें 35 लोगो में मोतियाबिंद पाई गई थी ।
इन सभी 35 लोगो को आगामी 2 एवम 3 फरवरी को सभी तरह की सुविधाओं के साथ निःशुल्क आंखो के आपरेशन के लिए ले जाया जाएगा । साथ ही सभी लोगो को अप्रेशन के बाद उनके घर तक सभी सुविधाओं के साथ पहुंचाया जाएगा ।
आपरेशन से पूर्व विवेकानंद जी की जन्म जयंती पर साड़ी एवम कंबल उपहार स्वरूप दिया गया ।
इस अवसर विशिष्ट लोगो में समाजसेवी गोपी कृष्ण दत्त, कुल्टी मदद फाउंडेशन के संस्थापक रवि शंकर चौबे, आत्मदिशा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत सरकार ,महा सचिव देवीदास राय, सदस्यो में संदीप मुखर्जी, अरिजित बनर्जी, चंदन राय सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे ।
आत्मदिशा द्वारा विगत 18वर्षो से प्रत्यक वर्ष जरूरतमंद लोगों के लिए नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में लोगो के आंखो की रौशनी लौटाने में सहायता की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page