shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सोहराय पर्व पर पूर्व पार्षद रोहित नोनिया ने भी ढोल के थपकी पर मिलायी ताल:

1 min read

कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष सह पूर्व पार्षद रोहित नोनिया की सामाजिक क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता को लेकर तमाम अटकलें की बाजार गर्म है। क्योंकि बीते वर्ष दुर्गा पूजा से रोहित नोनिया चाहे वह बंगला भाषी समाज का आयोजन हो या बिहारी या अल्पसंख्यक समुदाय या आदिवासी समाज सभी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इसको लेकर आम लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। न केवल कुल्टी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में वे जा रहे हैं। बल्कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा के वार्डों में भी उनकी सक्रियता देखी जा रही है। इसी के तहत वे आदिवासी समुदाय के मुख्य पर्व सोहराय पर्व के अवसर पर 57 नंबर वार्ड स्थित बोराचक ग्राम के बोरिंग डंगा, मोईला धौड़ा, जनमकुली बांग्ला धौड़ा के आदिवासी समाज के द्वारा सोहराय पर्व अर्थात बधना पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने ढोल नगाड़ा भी बजाया। ढोल के थाप पर उन्होंने ताल से ताल भी मिलाया। वही आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा उन्हें पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोरिंग डंगा धौड़ा के मुखिया सनातन हेंब्रम, सचिव कुरान मार्डी, महिला नेत्री प्रतिभा मुर्मू जबकि महिला धौड़ा के मुखिया करला बाबू हंसदा सचिव मानसा राम, महिला नेत्री मंजू टुडू एवं जनमकुली धौड़ा में मुखिया महालाल हंसदा और महिला नेत्री दुर्गा मुर्मू उपस्थित थी। वहीं बोराचक के बंगला धौड़ा के मुखिया तमार मुर्मू, सचिव रांगा मार्डी, महिला नेत्री बबीता मुर्मू ने सोहराय पर्व पर रोहित नोनियां को पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तपन बाउरी, आदेश बाउरी ,संजीत नोनिया, अर्जुन नोनियां, सुमन दत्ता, सुभाष पासवान ,महिला नेत्री अनीता सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान रोहित नोनिया ने कहा कि आसनसोल भाईचारा का शहर के नाम से प्रसिद्ध है।यहां सभी धर्म के लोग विभिन्न जात, विभिन्न समुदाय, भाषा भाषी के लोग के लोग एक दूसरे के त्यौहार में मिलजुल कर शांति और सादगी के साथ त्यौहार मानते हैं। चाहे वह दुर्गा पूजा हो, ईद,दिवाली क्रिसमस या सोहराय पर्व सब लोग मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह बगल के वार्ड में रहते हैं। लेकिन वह आप लोगों के साथ हमेशा खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के दुख सुख में वह उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page