पश्चिम बर्धमान जिला शासक की अध्यक्षता में हुई जरूरी प्रशासनिक बैठक:
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम के अध्यक्षता में आज जिला शासक दफ्तर में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई इस बैठक में जिला प्रशासन के सभी विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित थे यहां पर सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा हुई और कैसे विभिन्न दफ्तरों के बीच समन्वय बनाकर प्रशासनिक कामकाज को आगे बढ़ाया जाए उस विषय पर विचार विमर्श हुआ इस बारे में जिला शासक ने कहा कि यह नियमित बैठक थी जहां पर जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे यहां पर समन्वय बनाकर प्रशासनिक कार्यों को करने पर विचार विमर्श हुआ जिला शासक से पूछा गया कि आसनसोल उत्तर थाना इलाके में अवैध कोयले का कारोबार फिर से पनप रहा है इस पर उन्होंने कहा कि इस बारे में संज्ञान लिया जाएगा और इस पर कार्रवाई की जाएगी वहीं सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के मुद्दे पर जिला शासक ने कहा कि यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जब भी कहीं से शिकायत मिलती है उसे पर उचित कार्रवाई की जाती है












