आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची रेल पार में भाजपा कर्मी के घर:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज आसनसोल के रेल पार इलाके में पहुंची यहां पर मुन्नी देवी नामक भाजपा की एक कमी के घर वह गईं और उनसे मुलाकात की अग्निमित्रा पाल का कहना है कि मुन्नी देवी भाजपा कर्मी है इस वजह से बीते 6 वर्षों से उनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है उन्होंने कहा कि यह होने नहीं दिया जा सकता वह भाजपा कर्मी है इस वजह से उनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाएगा यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बारे में वह बिजली विभाग तथा आसनसोल उत्तर थाना से बात करेंगी और पुलिस को अपने तत्वाधान में मुन्नी देवी के घर बिजली का कनेक्शन लगवाना होगा उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस क्षेत्र की महिलाओं की और भी कई समस्याएं हैं जिन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकालने की वह कोशिश करेंगी












