भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने प्रेस मीट कर पश्चिम वर्धमान में बच्चों के मुकाबले बच्चियों के अनुपात आई कमी पर जताई चिंता:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने आज गोधुली स्थित अपने आवासीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने कहा कि कल पश्चिम वर्धमान जिले के स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक हुई थी जिसमें यह बात सामने आई कि पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज अंडाल पांडवेश्वर जैसे इलाकों में पुरुष बच्चों की तुलना में बच्चियों की संख्या काफी कम हो गई है उन्होंने कहा कि यह बड़े चिंता की बात है अगर रानीगंज पांडेश्वर अंडाल जैसे क्षेत्र में बच्चों के मुकाबले बच्चियो की संख्या कम हो रही है तो राज्य सरकार द्वारा कन्या श्री रुपश्री जैसे परियोजनाओं का क्या लाभ उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना की शुरुआत की थी लेकिन सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध करना है इस वजह से पश्चिम बंगाल में से लागू नहीं किया गया जिसका परिणाम आज इस तरह के नतीजे हैं उन्होंने फौरन पश्चिम बंगाल में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना को लागू करने की मांग की । जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा में बच्चे और बच्चियों के अनुपात में सबसे ज्यादा फर्क है लेकिन रानीगंज में हरियाणा से भी बदतर हालत है यहां बच्चियों की संख्या बच्चों के मुकाबले काफी कम हो गई है उन्होंने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ यह बात कह रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह देखने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की है कि अगर भ्रूण हत्या हो रही है तो कहां पर यह जघन्य अपराध किया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करना भी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग हो या प्रशासन सब खेला मेला मैं व्यस्त हैं समाज के लिए जो सही मायनों में जरूरी काम है उनको करने की किसी के पास फुर्सत नहीं है । जितेंद्र तिवारी ने पुरे दावे के साथ कहा कि पश्चिम वर्धमान जिले में रानीगंज अंडाल पांडेश्वर जैसे जगहों पर स्थिति काफी खराब है और तुरंत बंगाल में भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना को लागू करने की जरूरत है ताकि बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया जा सके और उनके जन्म दर को बढ़ाया जा सके












