आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बांटे जरूरतमंदों में वस्त्र:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से आज सूर्य नगर इलाके में जरूरतमंदों के बीच विभिन्न प्रकार के वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सचिव विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष उज्जवल राय मनोज तोडी सरवन अग्रवाल सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर सचिव विनोद गुप्ता ने बताया कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भले ही एक व्यवसाईयों का संगठन है लेकिन अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए यह संगठन हमेशा प्रयास करती रही है इसी क्रम में आज सूर्य नगर इलाके में जरूरतमंदों के बीच विभिन्न प्रकार के वस्त्र वितरित किए गए उन्होंने इसके लिए नीलम ड्रेसेस को भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया जिन्होंने बच्चों के लिए खास उपहार स्वरूप वस्त्र प्रदान किया












