आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड के एक स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 21 नंबर वार्ड अंतर्गत एन सी आई स्कूल में स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आसनसोल उत्तर के विधायक तथा पश्चिम बंगाल सरकार में श्रम तथा कानून मंत्री मलय घटक यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्थानीय पार्षद श्रावणी मंडल के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जहां स्कूल के विद्यार्थियों के साथ साथ स्थानीय महिलाओं और अन्य बाशिंदों ने हिस्सा लिया। मंत्री मलय घटक ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और बच्चों की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल तथा यहां के विभिन्न स्कूलों का जो विकास हुआ है वह पहले कभी नहीं हुआ उन्होंने कहा कि बीते 9 से 10 सालों में आसनसोल शिल्पांचल में सर्वांगीण विकास हुआ है उन्होंने बताया कि आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा इस स्कूल के विकास के लिए 27 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं वहीं आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण द्वारा 14 लाख रुपए आवंटित किया गया है उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा स्कूलों के विकास के लिए प्रयासरत है और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास किए जाते रहेंगे












