संदेश खाली में ईडी अधिकारियों मीडिया कर्मियों पर हमले के बाद कृष्णेंदु मुखर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर बंगाल के डीजीपी को भेजा ई मेल:
1 min read
बशीरहाट :पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में आज ईडी द्वारा दबिश डाली जा रही थी तब अचानक वहां पर ईडी अधिकारियों और सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोल दिया गया यहां तक की मीडिया कर्मियों को भी नहीं बख्शा गया उनके साथ भी मारपीट की गई इस हमले में कई ईडी अधिकारी सीआरपीएफ जवान और मीडिया कर्मी घायल हो गए इसे लेकर भाजपा के राज्य कमेटी मेंबर और उत्तर 24 परगना के कन्वीनर कृष्णेंदु मुखर्जी पश्चिम बंगाल के डीजीपी और बशीरहाट के एसपी को एक ईमेल भेजा है इसमें उन्होंने कहा है कि केंद्रीय एजेंसी ईडी द्वारा शेख शाहजहान के घर पर दबिश डालने गए ईडी अधिकारियों पर हमला किया गया उन्होंने कहा कि इस दबिश के बाद स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी जा रही है उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में वहां के भाजपा कार्यकर्ता बेहद आतंकित है उनको डर है कि रात में उन पर हमला हो सकता है उनको नुकसान पहुंचाया जा सकता है उन्होंने कहा कि अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता चिंतित हैं उन्होंने डीजीपी से अनुरोध किया कि इस मामले को गंभीरता से देखते हुए वहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति को देखा जाए ताकि वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर किसी तरह के हमले न हो । आपको बता दें कि इस घटना के बाद भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी बशीरहाट पहुंच गए और उन्होंने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की पार्टी पहले भी उनके साथ थी और भविष्य में भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी












